HomeUncategorizedहसनपुर में लगा मेडिकल कैंप, ग्रामीणों की हुई जांचः डॉक्टर लक्ष्मी जायसवाल...

हसनपुर में लगा मेडिकल कैंप, ग्रामीणों की हुई जांचः डॉक्टर लक्ष्मी जायसवाल और टीम ने शुगर, बीपी समेत कई टेस्ट किए

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हसनपुर में शनिवार को एक मेडिकल कैंप लगा। यह कैंप ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह उर्फ लव के घर पर आयोजित किया गया था। इसमें गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

कैंप में ग्रामीणों की शुगर, बलगम, यूरिन और ब्लड प्रेशर समेत कई स्वास्थ्य जांचें हुईं। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई।

डॉक्टर लक्ष्मी जायसवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों की जांच की, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझा और जरूरी सलाह दी।

इस स्वास्थ्य शिविर में हसनपुर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कैंप से उन्हें गांव में ही जांच और डॉक्टर की सलाह मिल जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular