चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

सेवापुरी क्षेत्र में चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं से धान की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। अमरीपुर, बरेमा, हरिहरपुर और देहली विनायक समेत कई गांवों में तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है।इससे किसान चिंतित हैं।
किसानों के मुताबिक, धान की फसल इस समय पकने वाली है। ऐसे में तेज हवा और खराब मौसम से फसल के गिरने से पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है। कई खेतों में धान की बालियां जमीन से लग गई हैं, जिससे कटाई के समय भी किसानों को परेशानी हो सकती है।

किसानों ने बताया कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और पैसा लगाया है। मौसम की मार से फसल खराब होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों का सर्वे कराकर नुकसान का पता लगाने और मदद की मांग की है।




