चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी के बनकट फाटक के पास आवारा कुत्ते के काटने के बाद करीब चार वर्षीय बच्ची सायबा की रेबीज संक्रमण से मौत हो गई। बताया गया कि कुत्ते के काटने के बाद से ही बच्ची की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बनकट फाटक और
आसपास के क्षेत्रों में आवास कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ी है। गलियों और चौराहों पर अक्सर कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि इससे खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती है। कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चों पर कुत्तों के हमले की शिकायतें होने का भी दावा किया है।
कार्रवाई और ABC अभियान की मांग
सायबा की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग उठाई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नसबंदी और टीकाकरण अभियान को जमीन पर प्रभावी तरीके से चलाने तथा आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने की मांग की गई है।



