HomeUncategorizedवाराणसी के दीनपुर-सलारपुर में वार्ड ज्ञान पंचायत बैठकः जर्जर सड़क, नाला, पेयजल...

वाराणसी के दीनपुर-सलारपुर में वार्ड ज्ञान पंचायत बैठकः जर्जर सड़क, नाला, पेयजल और बुनकर समस्याओं पर चर्चा; संगठन बनाने पर विचार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक में वार्ड नंबर 8 दीनपुर और वार्ड नंबर 5 सलारपुर आते हैं। ये गांव दो साल पहले शहरी क्षेत्र में बदल गए थे। शहरी क्षेत्र बनने के बाद भी यहां विकास कार्य समय पर नहीं हुए। इसी को लेकर सलारपुर पानी टंकी के पास जगदेव प्रतिमा के पास वार्ड ज्ञान पंचायत की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता नंदू पलि ने की। उन्होंने जर्जर सड़क, नाला, पेयजल और बुनकर समस्याओं जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

लोगों ने वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए एक सामाजिक संगठन बनाने पर चर्चा की। उन्होंने विचार किया कि वार्ड ज्ञान पंचायत को ही एक संगठन का रूप दिया जाए। इससे हर महीने बैठक करके विकास कार्यों और जरूरी चीजों पर बातचीत की जा सकेगी।

वार्ड पंचायत में सलारपुर निवासी समाजसेवी रामूर्त मौर्य को श्रद्धांजलि भी दी गई। उनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।

इस वार्ड ज्ञान पंचायत की बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र मौर्य, किसान नेता लक्ष्मण मौर्य, गीता देवी, भाई राम, कुंवर, राजकुमार, विजय लाल और सच्चिदानंद जैसे कई लोग शामिल रहे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular