HomeUncategorizedवाराणसी के रविदास मार्ग पर गड्डों से उड़ रही धूलः बरसात में...

वाराणसी के रविदास मार्ग पर गड्डों से उड़ रही धूलः बरसात में घुटने तक पानी भरता था, अब हजारों राहगीर परेशान; कई बार प्रदर्शन भी हुआ

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास पार्क के पास सड़क की हालत खराब है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बनी हुई है। बरसात में इस रास्ते पर घुटने तक पानी भर जाता था। अब बारिश खत्म होने के बाद बड़े-बड़े गड्डों से धूल उड़ रही है। वाहनों के निकलने पर धूल उड़कर राहगीरों और आसपास की खाने-पीने की दुकानों तक पहुंच रही है

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्डों से होकर निकलना पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुश्किल है। यह रास्ता बिहार, रमना और लौटूबीर मंदिर जैसे कई खास जगहों को जोड़ता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं।

स्थानीय नागरिक राजेश यादव ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन हो चुका है। लेकिन, अब तक इसका कोई पक्का हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि संत रविदास मंदिर में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, मंत्री और विधायक जैसे कई नेता आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क के गड्ढों पर ध्यान नहीं दिया गया है।

राजेश यादव ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक और पार्षद को भी इस समस्या के बारे में बताया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए। साथ ही गड्ढों को भरा जाए और धूल से छुटकारा दिलाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular