चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पांडेपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पूछा गया।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अरविंद सिंह, हुकुलगंज वार्ड-11 के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संजय सोनकर और पार्षद अशोक मौर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।
ईएसआई अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर
इसके बाद ईएसआई अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने की अपील की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
कार्यक्रमों में पार्षद मदन दुबे, संदीप रघुवंशी, बलिराम कन्नौजिया, पूर्व पार्षद संदीप त्रिपाठी और सुनील सोनकर भी शामिल हुए। इनके अलावा ऋचा सिंह, रवि कौशिक, उमेश पटेल, आशिक कुरैशी और दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सेवा कार्यों के जरिए मनाया जन्मदिन
इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वाराणसी में जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान, फल वितरण और अन्य सेवा गतिविधियां भी आयोजित की गईं।




