चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के करखियाव स्थित एग्रो पार्क परिसर में स्थापित कल कारखानों में गुरुवार को शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजन के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत करखियाव स्थित अमूल प्लांट में बनास डेरी तथा गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी के मार्गदर्शन और जिला विकास विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों तथा डेयरी द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए भव्यता के साथ सभी कर्मचारियों और सहयोगियों द्वारा 10 हजार दीपों को प्रज्वलित किया गया।
इसके पूर्व सेवा संकल्प अभियान के तहत साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। एग्रो पार्क के अलावा विद्युत सब स्टेशन गजोखर, पिंडरा, सिंधोरा, नेवादा, तरसड़ा पर विधिवत भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ। इसके विभिन्न यांत्रिक कारखानों में भी शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा पूजे गए।




