चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

प्रधानमंत्री और वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशीवासियों ने उन्हें बधाई देने के साथ पीएम से गिफ्ट भी मांगा। लोगों ने कहा- काशी में सफाई व्यवस्था बेहतर कराई जाएं। आए दिन जो जाम लग रहे है उससे हमे छुटकारा दिलाए।
लोगों ने कहा कि वीआईपी दौरे के दौरान शहर की सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर नजर आती हैं, लेकिन यही व्यवस्था आम दिनों में भी बनी रहनी चाहिए। लोगों ने जाम, जलभराव, सीवर, सफाई और नगर निगम की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
वीआईपी प्रोटोकॉल से जाम, आम लोगों को परेशानी वैभव सिंह ने बताया कि बनारस में वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते आम लोगों को यातायात में परेशानी होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से शहर को नई दिशा देने की अपील की। जो आए दिन जल भराव होता है उसे भी ठीक कराया जाए।
बारिश में जलभराव और जाम से निजात की मांग
अभिषेक सिंह ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव और जाम की समस्या सामने आती है। बीएचयू समेत शहर के दूसरे हिस्सों में बारिश के बाद यातायात प्रभावित होने की बात भी कही गई।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
लोगों ने कहा कि नगर निगम के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी सुधार की जरूरत बताई। उनका आरोप था कि अधिकारियों के स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं और पुलिस चौकी समेत कई जगहों पर लोगों को जल्द सुनवाई नहीं मिलती।
पीएम के आने पर चमकती है काशी, बाद में फिर वही हाल
आयुष ने कहा कि प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उम्मीद है कि शहर का विकास लगातार इसी तरह होता रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आने पर चौराहे सजते हैं, सफाई होती है और व्यवस्था बेहतर दिखती है। उनका कहना था कि अगर हर दिन इसी तरह सफाई और व्यवस्था बनी रहे तो काशीवासियों को ज्यादा फायदा होगा।
सफाई सिर्फ वीआईपी दौरे तक सीमित न रहे
अजय कुमार ने कहा कि सांसद के कामों के साथ नगर निगम, पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। उनका कहना था कि बड़े नेताओं के आने पर सड़क और सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाती है, लेकिन उनके जाने के बाद फिर गंदगी दिखाई देने लगती है। उन्होंने कहा कि सफाई की व्यवस्था स्थायी होनी चाहिए।



