HomeUncategorizedBHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा 'लाल-सलाम': बोलीं - UP सरकार 60...

BHU की ZEN-Z चौपाल में गूंजा ‘लाल-सलाम’: बोलीं – UP सरकार 60 हजार रिक्त पदों पर जारी करे नोटिफिकेशन, गूंजा लाल सलाम का नारा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

दिल्ली के जंतर-जंतर मंतर पर CJP के जेन-जी आंदोलन की झलक शनिवार को वाराणसी में दिखी। बीएचयू परिसर में जेन-जी चौपाल के दौरान लाल सलाम की गूंज सुनाई दी। जेन-जी की आवाज बनकर सामने आईं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने हुंकार भरी।

नेहा ने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में ‘GEN Z चौपाल’ में हिस्सा लिया। जो AISA बीएचयू की तरफ से आयोजित की गई थी। दौरान AISA के नेता मनीष भी मौजूद रहे। और छात्रों से संवाद किया। भारी संख्या में छात्रों ने इस चौपाल में हिस्सा लिया।

इस दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा यूपी सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में 60 हजार रिक्त पदों पर तुरंत नोटिफिकेशन जारी कर GEN Z को नौकरी देनी चाहिए। ताकि देश का विकास हो।

विद्यार्थी की समस्याओं को सामने लाना हमारा उद्देश्य

छात्रों से संवाद के दौरान नेहा ने जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए नेहा बोरा ने कहा कि इसके बाद देशभर में छात्र-छात्राओं और युवाओं के अंदर अपना हक पाने के लिए जोश दिखाया दे रहा है। उन्होंने बताया कि “GEN Z महाजुटान यात्रा” प्रयागराज से चलकर वाराणसी पहुंची है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी मांगों को सामने लाना है।

छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे बने चुनौती

नेहा ने आगे कहा कि विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ती फीस, पेपर लीक, हॉस्टल में आरक्षण और पर्याप्त सीटों की कमी तथा छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे विद्यार्थियों के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के रोजगार और नियुक्ति से जुड़े सवाल भी लगातार उठ रहे हैं। ऐसे में सरकार को इनमे व्याप्त विसंगतियों को खत्म कर रोजगार के अवसर खोलना चाहिए।

यूपी की 60 हजार रिक्त नियुक्तियों को भरें

नेहा ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अंतराल रहा है। उनके मुताबिक वर्ष 2018 के बाद से अब तक बैकलॉग बना हुआ है और अलग-अलग स्थानों पर विद्यार्थी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से कम से कम 60 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने और पुराने बैकलॉग को जल्द पूरा करने की मांग की।

नई शिक्षा निति पर सवाल

Oplus_16908288

नेहा ने नई शिक्षा नियमावली और परीक्षा पैटर्न में बदलाव का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि छात्रों को परीक्षा से कुछ समय पहले नियमों और विषयों में बदलाव की जानकारी देकर तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाना चाहिए। GEN Z महाजुटान के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान संवाद और ठोस कार्रवाई के जरिए किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular