HomeUncategorizedवाराणसी में स्कूल के बाहर युवक ने कट्टा लहरायाः पुलिस ने पकड़ा...

वाराणसी में स्कूल के बाहर युवक ने कट्टा लहरायाः पुलिस ने पकड़ा तो निकला आग फेंकने वाला लाइटर, जांच जारी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के काशीपुर में पायनियर स्कूल के पास शनिवार दोपहर एक युवक ने कट्टा लहराकर हंगामा किया। उसने कई लोगों से गाली-गलौज भी की।

युवक के हाथ में कट्टा देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई। जांच में पता चला कि उसके पास मिला कट्टा नकली था।

पुलिस अब आरोपी के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह स्कूल के पास क्यों आया था और क्या वह छात्र है।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक स्कूल के पास कट्टा लहराने के साथ लोगों से गाली-गलौज कर रहा था।

सवाल यह है कि सार्वजनिक जगह पर कट्टा लहराकर हंगामा करने और लोगों से गाली-गलौज करने की घटना को सिर्फ इसलिए हल्का कैसे माना जा सकता है कि हथियार नकली था। नकली कट्टा होने के बावजूद वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बना, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को यह देखना चाहिए कि युवक स्कूल के पास कट्टा लेकर क्यों घूम रहा था और लोगों से गाली-गलौज कर हंगामा क्यों कर रहा था। नकली हथियार मिलने के बाद भी घटना के दूसरे पहलुओं की जांच जरूरी है।

राजातालाब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक के पास से नकली पिस्तौल पकड़ी गई है। जांच में सामने आया कि वह सिर्फ एक लाइटर है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह शौक में नकली पिस्तौल लेकर घूम रहा था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular