HomeUncategorizedBHU में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय कार्यालय पहुंचे: BFA प्रवेश परीक्षा में...

BHU में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय कार्यालय पहुंचे: BFA प्रवेश परीक्षा में धांधली का विरोध, सुरक्षकर्मियों से नोंक-झोंक

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में BFA की इंट्रेंस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों ने बुधवार को सेंट्रल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें बाहर गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों से नोंक-झोंक हुई। ढफली बजा रही छात्रा से डफली छीनने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने हाथ में पोस्टर ले रखे थे, जिसपर लिखा था कि बीएफए की सभी कटऑफ और मेरिट को सार्वजनिक किया जाए।

बता दें कि 25 अगस्त को छात्रों ने BFA प्रवेश परीक्षा की धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया था। जहां बीएचयू सुरक्षाकर्मियों और उनमे भिड़ंत हुई थी और मारपीट भी हुई थी। छात्र संगठनों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी छात्रों को जमीन पर गिराकर घसीटा गया तथा छात्राओं के साथ भी पुरुष सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई।

जवाब मांगने पहुंचे थे छात्र

25 अगस्त को हुई घटना के संबंध में 27 अगस्त को छात्रों ने वीसी को एक ज्ञापन देने का प्रयास इस संबंध में किया था। कई घंटों के इंतजार के बाद कुलपति ने ज्ञापन लिया पर आज तक उसपर न कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई जवाब दिया गया। तो आज हमें जवाब चाहिए।

बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट ने बताया- हम लोगों की मांग बस इतनी सी है कि हम लोग जब 25 अगस्त को इंसाफ के लिए आए तो हमें बलपूर्वक हटाया गया। ऐसे में आज हम सभी लोगों को जवाब दिया जाए और उस दिन की मारपीट में शामिल गार्डों को बर्खास्त किया जाए।

सेन्ट्रल ऑफिस के अंदर जाने से रोका

छात्रों का समूह जब जवाब मांगने सेन्ट्रल ऑफिस पहुंचा तो उन्हें बाहर गेट पर रोक लिया गया। इस दौरान महिला सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दीं। इस दौरान डफली बजा रही लड़की से डफली छीनने का प्रयास सुरक्षाकर्मियों ने जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।

चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग

इस दौरान छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग भी की। छात्रों के हाथ में इस दौरान पोस्टर भी था। जिसपर चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग लिखी हुई थी। छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की खबर पर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड से महिला अधिकारी पहुंची और छात्रों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया की जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्रों नारेबाजी लगाना बंद कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular