चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

हरहुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 71 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 9 महिलाएं हाईरिस्क (उच्च जोखिम) में पाई गईं। 2 गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महीने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस दौरान बीपी, शुगर, एचआईवी और हीमोग्लोबिन जैसी जांचें की जाती हैं। साथ ही मुफ्त अल्ट्रासाउंड भी किया जाता है।
नोडल अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने एचआरपी डे का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों का अवलोकन कर जानकारी ली।
इस मातृत्व दिवस कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. मनु चतुर्वेदी, अपर शोध अधिकारी कर्णिका सिंह, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गुलशन कुमार, स्टाफ नर्स अंजना सिंह, संजू कुमारी और रोजमेरी बोथा मौजूद थे। फार्मासिस्ट राकेश कुमार व विद्या प्रकाश दुबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सुपरवाइजर माखन शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार भारती, संतोष कुमार, राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अंकुश यादव, शशिकांत शर्मा, शेफाली कुमारी, स्वागत कुमार पटेल, अर्चना गुप्ता, रोशनी वर्मा, पल्लवी वर्मा के साथ-साथ सभी आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम का हिस्सा थीं।




