HomeUncategorizedकिसानों को केसीसी और ई-केसीसी की जानकारी दी गई: नाबार्ड और जिला...

किसानों को केसीसी और ई-केसीसी की जानकारी दी गई: नाबार्ड और जिला सहकारी बैंक ने सेवापुरी में कैंप लगाया, डिजिटल बैंकिंग से जुड़ने को कहा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

सेवापुरी। नाबार्ड और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने बुधवार को सेवापुरी विकासखंड के भटौली गांव में एफआईडीजीआई कैंप लगाया। इसका मकसद ग्रामीण किसानों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। कैंप में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और ई-केसीसी जैसी जरूरी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कैंप में सचिव रोहित कुमार मौर्य ने किसानों को केसीसी और ई-केसीसी के फायदे, आवेदन का तरीका और बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कृषि से जुड़ी जरूरतों के लिए बैंक से कर्ज लेने की अहमियत भी समझाई। किसानों को डिजिटल बैंकिंग और नई वित्तीय सेवाओं से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों से बातचीत की गई। उनकी बैंकिंग और कर्ज से जुड़ी समस्याओं और सवालों के जवाब दिए गए। उन्हें बताया गया कि वे उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। वित्तीय जानकारी, बैंक सेवाओं तक पहुंच और डिजिटल तरीकों से लेनदेन के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया।

इस कार्यक्रम में बी-पैक्स अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव और सिरिहरा के प्रबंधक दिनेश कुमार समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई। हैलो बनारस की टीम ने भी ग्रामीणों तक वित्तीय जागरूकता का संदेश आसान और असरदार तरीके से पहुंचाने में मदद की।इस मौके परराधेश्याम सिंह सुजीत कुमार मौर्य, जितेंद्र, पप्पू, कुंदन प्रकाश, कन्हैया लाल, मुन्ना लाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular