HomeUncategorizedसब्जी लेने निकली 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को चेतगंज पुलिस ने सकुशल...

सब्जी लेने निकली 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को चेतगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 सितंबर 2026 को थाना चेतगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। सूचना मिलते ही थाना चेतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर युवती की तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष चेतगंज पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से खोजबीन करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस एवं थाना चेतगंज टीम का धन्यवाद करते हुए पुलिस के कार्यों की सराहना की।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी, उप निरीक्षक भरत पाण्डेय, महिला उप निरीक्षक आदर्शिका, कांस्टेबल इमरान अली व रिजर्व कांस्टेबल प्रियांशु यादव शामिल रहे।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवती की सकुशल बरामदगी पर क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस टीम की कार्यशैली की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular