HomeUncategorizedराजातालाब में बिजली विभाग की लापरवाही पर SDM नाराजः शिकायतों के बावजूद...

राजातालाब में बिजली विभाग की लापरवाही पर SDM नाराजः शिकायतों के बावजूद सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा विभाग, एसडीओ को नोटिस जारी कर जवाबतलब

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के राजातालाब तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस था। इसमें बिजली विभाग से जुड़ी कई शिकायतें सामने आयीं, लेकिन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी तहसील सभागार में मौजूद नहीं रहा। शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, पर सुनवाई के लिए कोई अधिकारी नहीं मिला। इस पर राजातालाब की एसडीएम ने नाराजगी जताई और सडीओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया और उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बिजली विभाग से संबंधित एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें मिलीं। इनमें मुख्य रूप से बढ़े हुए बिजली बिल, कनेक्शन में देर बिजली के तार नीचे लटकने से हादसे का डर और कनेक्शन से जुड़ी दूसरी समस्याएं शामिल थीं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर तहसील सभागार पहुंचे थे।

शिकायतों की सुनवाई के दौरान एसडीएम ने माइक से संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। लेकिन काफी देर तक बिजली विभाग से कोई अधिकारी या कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद बिजली विभाग का एक बाबू तहसील सभागार पहुंचा। इस पर एसडीएम ने उसे भी फटकार लगाई।

बिजली विभाग की इस लापरवाही पर नाराज एसडीएम ने तहसील क्षेत्र से संबंधित सभी एसडीओ के खिलाफ भी स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में विभागीय अधिकारियों के मौजूद न होने पर एसडीएम की नाराजगी से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular