चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के रामडीह गांव में शनिवार को एक तालाब में डूबने से 14 साल के किशोर अंश पटेल की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अंश की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।
अंश पटेल, जगनारायण पटेल का बेटा था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। अंश कक्षा 8 का छात्र था और पढ़ने में भी काफी अच्छा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह क्लास में हमेशा फर्स्ट आता था।

परिवार के लिए अंश की मौत का सदमा बहुत गहरा है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल देखा और किशोर के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अंश की अचानक हुई मौत से परिवार के साथ ही ग्रामीण भी हैरान हैं। दो बहनों के इकलौते भाई के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि जिस बेटे को लेकर उन्होंने भविष्य के सपने देखे थे, वह अब उनके बीच नहीं रहा। पुलिस मामले में नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है।




