चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिव विहार कॉलोनी स्थित एक गोदाम से चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया समेत अन्य सामान चोरी किया था।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अन्नू राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी शिव विहार कॉलोनी, भीटी थाना रामनगर, वाराणसी (उम्र करीब 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में 09 अदद चश्मे, 06 अदद गत्ते व एक अदद बोरी चश्मे/चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, 02 वाईफाई राउटर, 02 बंडल केबल/तार, 01 अदद पंखा, 21 लोहे के सरिया के टुकड़े तथा 01 अदद चश्मे का स्टैंड शामिल हैं।
गोदाम का ताला तोड़कर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को वादिनी द्वारा थाना रामनगर में लिखित सूचना दी गई थी कि शिव विहार कॉलोनी स्थित उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चश्मे, चश्मे का फ्रेम, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। मामले में थाना रामनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 0230/2026 के तहत धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिव विहार कॉलोनी का रहने वाला है और उसी कॉलोनी में एक बंद पड़े गोदाम से मौका देखकर सामान निकालकर बेचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।



