HomeUncategorizedवाराणसी में गौ-तस्कर गिरफ्तार, 3 गोवंश बचाए गए: चौबेपुर पुलिस ने 2...

वाराणसी में गौ-तस्कर गिरफ्तार, 3 गोवंश बचाए गए: चौबेपुर पुलिस ने 2 मैजिक वाहन भी जब्त किए, ग्रामीणों की सूचना पर एक्शन

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के चौबेपुर थाना पुलिस ने एक गौ-तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने ग्रामीणों की सतर्कता और मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रहे दो वाहनों से 3 गोवंश को कत्लखाने ले जाने से पहले ही बचा लिया गया।

मामले की शुरुआत सोमवार सुबह चौबेपुर इलाके के शंकरपुर मढ़नी गांव के पास हुई। वहां ग्रामीणों ने दो संदिग्ध वाहनों को रोका। वाहन चालक और पशु तस्कर मौके से भाग गए थे। इन वाहनों में अवैध तरीके से मवेशियों को भरा गया था। ग्रामीणों ने तुरंत चौबेपुर पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

चौबेपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और चिरईगांव बराई अंडर पास के पास से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मवेशियों को गाड़ियों में भरकर कत्ल करने के लिए ले जा रहा था।

आरोपी की पहचान राकेश बनवासी (करीब 19 साल) के तौर पर हुई है। वह रामदेव बनवासी का बेटा है और बरथरा खुर्द, चौबेपुर, वाराणसी का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ चौबेपुर थाने में उत्तर प्रदेश गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे देर शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र पाल सिंह, सब-इंस्पेक्टर अपराजित सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सिंधु कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल साहिल सौरभशामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular