HomeUncategorizedशिवकाशी फाउंडेशन ने कैंसर अस्पताल को 12 व्हीलचेयर दान कीं: वाराणसी के...

शिवकाशी फाउंडेशन ने कैंसर अस्पताल को 12 व्हीलचेयर दान कीं: वाराणसी के महामना कैंसर सेंटर में मरीजों को मिलेगी सुविधा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर और होमी भाभा कैंसर अस्पताल को द शिवकाशी फाउंडेशन ने 12 व्हीलचेयर दान की हैं। यह पहल कैंसर मरीजों के उपचार के दौरान आवागमन को सुगम बनाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

कैंसर सेंटर के उप निदेशक डॉ. बीके मिश्रा ने इस अवसर पर द शिवकाशी फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर सिंह को आभार पत्र सौंपकर संस्था का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई मरीज शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कठिनाई होती है। ऐसे में व्हीलचेयर की उपलब्धता उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

Oplus_16908288

डॉ. मिश्रा ने कहा कि उपचार के दौरान मरीजों की सुविधा और आराम महत्वपूर्ण है। पर्याप्त व्हीलचेयर होने से मरीजों को ओपीडी, जांच केंद्र, वार्ड और अन्य चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इसका सीधा लाभ विशेष रूप से बुजुर्ग, कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को मिलेगा।
फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर सिंह ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करके उनके उपचार के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular