HomeUncategorizedरक्षाबंधन पर दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचीं नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर की...

रक्षाबंधन पर दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचीं नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं, पत्रकार रवि आर्य को बांधी राखी

ब्यूरो रिपोर्ट : न्यूज़ हैक 24

बलिया । भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को रसड़ा स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में भावनाओं से भरे माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा, रसड़ा की छात्राएं एवं शिक्षिका कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने दैनिक भास्कर संवाददाता रसड़ा रवि प्रताप आर्य की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की बहनों और शिक्षिका रीता सिंह ने पत्रकार रवि आर्य को राखी बांधते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करता है।
इस मौके पर शिक्षिका रीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकार रवि प्रताप आर्य हमेशा समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। हमें गर्व है कि ऐसे जागरूक और संवेदनशील पत्रकार को अपना भाई मानकर आज राखी बांधने का अवसर मिला। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।” वहीं पत्रकार रवि प्रताप आर्य ने छात्राओं और शिक्षिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। मेरी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक पत्रकार भाई के रूप में मैं सदैव उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हिमालय की तरह अडिग खड़ा रहूंगा।”


उन्होंने कहा कि बेटियां और बहनें समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान और शिक्षा के लिए समाज के हर व्यक्ति को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने जयदेश कार्यालय में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनत्व का सुंदर संदेश दिया। इस मौक़े पर आस्था यादव, लक्ष्मी, रिया यादव,अंशिका सिंह, श्रेया सिंह, पूजा,आयुषी सहित आचार्य रणजीत सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular