HomeUncategorizedमुस्तफाबाद जन चौपाल में बीडीओ रिया सैनी ने सुनीं समस्याएं: 20 किसानों...

मुस्तफाबाद जन चौपाल में बीडीओ रिया सैनी ने सुनीं समस्याएं: 20 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई, 4 महिला स्वयं सहायता समूह गठित

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक स्थित मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत भवन में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) रिया सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान, कृषि विभाग के एडीओ एजी डॉ. विनीत कुमार और किसान सहायक इंद्रमणी ने बताया कि क्षेत्र के 20 पात्र किसानों का ‘फार्मर रजिस्ट्री’ में सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया है।

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) अविनाश सिंह ने 4 नए स्वयं सहायता समूहों के गठन की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि, समाज कल्याण और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल में कृषि विभाग से सीलभूषण त्रिपाठी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, स्थानीय लेखपाल, ग्राम प्रधान, प्रशासक पराश कुमार और सचिव अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular