चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित वरुणा नदी में शास्त्री घाट के पास एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। वरुणा कॉरिडोर के समीप शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय ने बताया कि दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है और उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव लगभग 24 घंटे पुराना लग रहा है और पानी में रहने के कारण फूल गया है।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वे उनके मोबाइल नंबर 9454404379 पर सूचना दे सकते हैं।



