चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड स्थित भरहरिया गांव के शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ और नाग देवता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने दूध, जल और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने के कारण मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।




