HomeUncategorizedकाशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीजः फायरिंग जैसी आवाज निकालते...

काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीजः फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ा रहा था, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में पुलिस ने 26 लाख रुपए की BMW सुपरबाइक सीज की है। बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज निकल रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी युवक तेज आवाज निकालते हुए बाइक से गुजरा।
पुलिस ने उसे रोक लिया और बाइक समेत थाने ले आई। पकड़े जाने पर युवक पुलिस से माफी मांगने लगा। उसने कहा- ‘साहब, गलती हो गई। अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दीजिए।’ मामला सिगरा थाना क्षेत्र का है।
15 दिन पहले खरीदी BMW, साइलेंसर कराया मॉडिफाई

युवक की पहचान मंडुआडीह निवासी शिवांग के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले BMW बाइक खरीदी थी। इसके बाद साइलेंसर मॉडिफाई कराया। बाइक की नंबर प्लेट अभी नहीं मिली थी।

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार करीब 10 दिन से सड़कों, मोहल्लों और कॉलोनियों में तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहा था। मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकालता था। किसी के पास से गुजरते समय तेज धमाके जैसी आवाज करता था। इससे लोग घबरा जाते थे। इसके लेकर लोग पुलिस से शिकायत कर रहे थे।
बाइक सीज करने बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा

थाना प्रभारी ने बताया- लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही थी। रविवार रात इंग्लिशिया लाइन के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट और प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर बाइक सीज कर दी गई। कानूनी कार्रवाई के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular