चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के प्रॉपर्टी डीलर और उनके पार्टनर से जमीन के नाम पर 16.62 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डॉ अमित कुमार सिंह यादव देहरादून का रहने वाला है और कोलकाता में छुपा हुआ था।
जहां से भेलूपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोप है की डॉ अमित ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके पार्टनर को गोवा की एक जमीन जो अन्य व्यक्ति के नाम गिफ्ट डीड दिखते हुए उसे बेचा और उसके एवज में 16.62 करोड़ रुपए लिए।
जब प्रॉपर्टी डीलर अनुराग कुशवाहा और उनके साथी उस जमीन पर गोवा पहुंचे और सफाई करवाने लगे तो एक बुजुर्ग महिला ने उसपर दावा किया और डॉ अमित के द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी निकले। जिसके बाद पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही थी। जिसपर साल 2025 में मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज कराया गया था।
गिफ्ट डीड बताकर किया जमींन का सौदा
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया – प्रॉपर्टी डीलर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी भेलूपुर निवासी अनुराग कुशवाहा ने साल 2025 में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था की डॉ अमित ने उन्हें और उनके पार्टनर्स को एक जमींन गोवा में दिखाई थी। जो विटोरिया जोस वेल्हा के नाम गिफ्ट डीड होना बताया था।
जिसके बाद अनुराग कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16.62 करोड़ रुपए में उस जमींन का सौदा किया था। इसके बाद वहां से एक व्यक्ति आया और कागजात दिखाए जिसके बाद सौदा तय हुआ और गोवा की शाखा में वाराणसी की कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपए एनएफटी और आरटीजीएस से भेज दिए।
गोवा पहुंचे तो खुली सच्चाई
एसीपी ने बताया – इसके बाद अनुराग कुशवाहा ने 9 जुलाई 2024 को जमीन सौदा किया। इसके बाद पब्लिक नोटिस जारी कराया और टाइटिल सर्टिफिकेट भी प्रकाशित कराया। जिसमें विटोरिया जोस वेल्हा का नाम था। इसके बाद उनके कुछ पार्टनर अपने आदमियों के साथ गोवा जमीन की सफाई करवाने पहुंचे तो वहां एक बुजुर्ग महिला ने काम रोक दिया। पुलिस बुलाई गई। तो पता चला जो दस्तावेज हमें दिए गए थे सभी फेक थे। ऐसे में अनुराग ने डॉ अमित से अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया।
मिलने लगी धमकी तो दर्ज की FIR
अनुराग ने बताया – इसके बाद डॉ अमित और उसके सहयोगी हमें धमकी देने लगे और पैसा भूलने की बात कहने लगे। बोले पुलिस में जाओगे तो अंजाम बुरा होगा। पर हमने पलिस में कम्प्लेन की।
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन करते हुए इस मुकदमें में नामजद डॉ अमित, विटोरिया जोस वेल्हा, प्रजय प्रसन्ना, डॉ अमित कुमार सिंह यादव और सीए प्रसाद पटेल में से अमित कुमार सिन्हा और प्रजय प्रसन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया था।
सर्विलांस की सहायता से फरार आरोपी अमित कुमार सिंह यादव को कोलकता के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।
श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त डा0 अमित कुमार सिंह यादव पुत्र स्व० झगरू राम यादव निवासी बी 147 न्यू नारायण नगर रविन्द्रपल्ली इन्द्रानगर थाना गाजीपुर जिला लखनऊ उम्र करीब 54 वर्ष को समय करीब 01.15 बजे दिनांक 09.08.2026 को LYTTON HOTEL Address 14 AND 14/1 SUDDER STREET, KOLKATA से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0485/2025 धारा 319 (2)/318(4) /338/336(3)/340(2) / 352 / 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- मु0अ0सं0-0485/2025 धारा 319(2)/318(4) /338 / 336(3) / 340(2) /352 / 351 (2) बीएनएस बाबत विपक्षीगण द्वारा जमीन का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी पुर्वक 16,62,49,000/- रुपये गबन कर जमीन का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी पुर्वक 16,62,49,000/- रुपये गबन कर लेना तथा पैसा वापस मांगने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देना आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- डा0 अमित कुमार सिंह यादव पुत्र स्व० झगरू राम यादव निवासी बी 147 न्यू नारायण नगर रविन्द्रपल्ली इन्द्रानगर थाना गाजीपुर जिला लखनऊ उम्र करीब 54 वर्ष ।
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-0485/2025, धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(2) बीएनएस थाना भेलूपुर वाराणसी ।



