चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन हुआ।
नोडल शिक्षिका अंजू यादव (प्रवक्ता) के मार्गदर्शन और अन्य शिक्षिकाओं के सहयोग से पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें नामांकन, चुनाव प्रचार, मतदान, मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा, शपथ ग्रहण और बैच अलंकरण जैसे सभी चरण शामिल थे।
बाल संसद में प्रधानमंत्री पद पर राधा, उपप्रधानमंत्री करिश्मा, शिक्षामंत्री उपासना और उपशिक्षा मंत्री दीपाली चुनी गईं। पर्यावरण मंत्री के रूप में निधि वर्मा और उपपर्यावरण मंत्री के तौर पर चांदनी शर्मा का चयन हुआ।
इसके अतिरिक्त, आशिया सांस्कृतिक मंत्री, जैनब आफरीन उपसांस्कृतिक मंत्री, नेहा पुस्तकालय मंत्री, अंजली यादव उपपुस्तकालय मंत्री, खुशी खेलमंत्री और आकांक्षा यादव उपखेलमंत्री बनीं।
सभी चयनित छात्राओं को प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि ने शपथ दिलाई। शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती चंद्रिका, कुमारी आरती, डॉ. रीता राय, नंदिता यादव, रंजना दूबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना, अभिषेक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



