चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

सावन माह में शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अजय राय अपने आवास से कलश यात्रा के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
मंदिर व्यवस्था पर उठाया सवाल
अजय राय ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं से दलाल प्रतिदिन पैसा वसूल रहे हैं। वहीं भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोर है भगवान का पैसा खा गए तो हंगामा होगा ही।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग पैसा खा रहे हैं बाबा विश्वनाथ के दरबार में रोज दलाल पकड़े जा रहे हैं बड़ी संख्या में दलाली हो रही है। यहां रोज प्रतिदिन पकड़े जा रहे हैं और पुलिस कर लोग वीडियो बना रहे है उन्होंने कहा की कार्रवाई करनी चाहिए। पप्पू यादव के खिलाफ हो रहे विरोध के मामले में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मूल मुद्दे को डाइवर्ट करने के लिए यह करा रही है।



