HomeUncategorizedअवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने...

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : प्रदीप साह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को एक महिला ने यूपी-112 एवं थाना चेतगंज में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के पास अवैध पिस्टल है, जिससे वह उसे डराकर धमका रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नाटी इमली एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की निशानदेही पर अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की (42 वर्ष) निवासी मूल पता मकान संख्या 57/31, रेशम कटरा, थाना चौक, वाराणसी तथा वर्तमान पता डी-9, चंद्रा टावर, नाटी इमली, थाना चेतगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना चेतगंज में मु.अ.सं. 196/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट, धमकी एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नाटी इमली उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular