HomeUncategorizedआठ से दो बजे तक चलेंगे आठवीं तक के स्कूल, वाराणसी के...

आठ से दो बजे तक चलेंगे आठवीं तक के स्कूल, वाराणसी के BSA की ओर से जारी किया गया आदेश

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी। वाराणसी में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह की ओर शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किया गया है। BSA भूपेंद्र सिंह ने बताया, जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व CBSE व ICSE से मान्यता प्राप्त व अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल शनिवार से सुबह आठ बजे से संचालित होंगे और दोपहर दो बजे तक स्कूल चलेंगे।

अभी तक इन स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी। BSA की ओर जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह शनिवार से ही इस समय पर स्कूलों का संचालन कराना सुनिश्चित कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular