HomeUncategorizedव्यापार कल्याण समिति रसड़ा की कार्यसमिति भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की कार्यसमिति भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार कल्याण समिति रसड़ा की वर्तमान कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए समिति को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया।
अध्यक्ष ने बताया कि समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके तहत नगर के व्यापारियों के बीच व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद नई कार्यसमिति का गठन किया जाएगा तथा सर्वसम्मति से योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है। नई कार्यसमिति के गठन के बाद संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाया जाएगा, जिससे व्यापारियों की आवाज को मजबूती मिल सके।


व्यापारियों ने समिति के पुनर्गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular