HomeUncategorizedवाराणसी में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2700 रुपये और ताश की...

वाराणसी में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, 2700 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थाना चेतगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को सूचना मिली थी कि लकड़ीमण्डी चौराहे के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी
राजाराम भारती पुत्र छोटेलाल भारती निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज
विशाल चौहान पुत्र सूबेदार चौहान निवासी पियरिया पोखरी, थाना चेतगंज
दीनू कुमार पुत्र सुभाष जायसवाल निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज
रितिक कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 0131/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बरामदगी
2700 रुपये नकद
52 अदद ताश के पत्ते
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular