HomeUncategorizedसामुदायिक सेवा के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क प्याऊका हुआ शुभारम्भ

सामुदायिक सेवा के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क प्याऊका हुआ शुभारम्भ

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश कुमार वलेचा

वाराणसी। बुधवार को भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता के मदद हेतु रेडक्रॉस द्वारा एक नि: शुल्क प्याऊ की शुरुआत कबीर चौरा रोड पर शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल के सामने किया गया।
रेडक्रॉस सचिव डा.संजय राय ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी एक माह सामुदायिक सेवा माह के रूप में मनायेगा , जिसमे जनकल्याण के कई कार्यक्रम किये जायेंगे। शहर के अन्य स्थानों पर प्याऊ के अलावा निराश्रित बच्चों में वस्त्र वितरण और स्वास्थ्य परिक्षण के साथ साथ कई जनकल्याण के कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा।


कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ित लोगों के सहायतार्थ रेडक्रॉस सदस्य रक्तदान शिविर लगा कर रक्तदान करेंगे।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस चेयरमैन विजय शाह, सचिव डा.संजय राय, डा.एस.एस. गांगुली, जे पी बालानी, वेद मूर्ति शास्त्री, डॉ सुनील मिश्रा, डॉ अजय अग्रवाल, रोहित बालानी, संतोष जैन, विक्की गौड़, अरविन्द गाँधी सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और सक्रीय योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular