HomeUncategorizedकान खोलकर सुन ले पुलिस-प्रशासन, हम डरने वाले नहीं', FIR के बाद...

कान खोलकर सुन ले पुलिस-प्रशासन, हम डरने वाले नहीं’, FIR के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने दिखाए तेवर

प्रधान संपादक : रवि प्रताप आर्य

यूपी की सहारनपुर पुलिस ने कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसको लेकर अब इकरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम FIR से डरने वाले नही हैं. हम अपने लोगों की आवाज हर हाल में उठाते रहेंगे और गरीब, मजलूम व इंसाफ की लड़ाई पूरी मजबूती और हौसले के साथ लड़ते रहेंगे. अगर प्रशासन को लगता है कि वो हमें मुकदमे से डरा देंगे तो कान खोलकर सुन लें हम इन सबसे डरने वाले नहीं. इंसाफ की आवाज उठाते रहेंगे.

इकरा हसन ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम इंसाफ की मांग करते हैं तो उल्टे हम लोगों की ही प्रताड़ना हो रही है. वो दिख भी रहा है. अमीर लोगों की सुनवाई हो जाती हैं लेकिन गरीबों की सुनवाई नहीं हो पाती. जो गरीब हैं वो गुहार लेकर जाते हैं तो उन पर ही एफआईआर हो जाती है. जैसे हमारे साथ हुआ.

दरअसल, सहारनपुर में पुलिस ने 21 मई को कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन, एक पूर्व मंत्री और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया. यह कार्रवाई 21 अप्रैल को शामली के जसाला जंगल में हुई मोनू कश्यप की बेरहमी से हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डीआईजी कार्यालय के बाहर हुए हंगामे और धरने के बाद की गई है. सांसद इकरा हसन मृतक मोनू की मां विमलेश देवी को इंसाफ दिलाने और उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग के लिए वहां पहुंची थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular