HomeUncategorizedहरिश्चन्द्र गुप्त हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रसड़ा के जिलाध्यक्ष, व्यापारियों...

हरिश्चन्द्र गुप्त हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रसड़ा के जिलाध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्राइवेट बस स्टॉप थाना रोड रसड़ा निवासी एवं सुप्रसिद्ध व्यापारी हरिश्चन्द्र गुप्ता को रसड़ा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने श्री गुप्तको मनोनयन पत्र जारी करके
कहा है कि व्यापारी समाज के प्रति आपकी निष्ठा को देखते हुए आपको
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा गठित जिला रसड़ा
का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।आशा है आप उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नीतियों एवं संविधान के अनुसार कार्य करते हुए व्यापार मण्डल को नयी ऊँचाईयों पर पहुँचाने में सफल होंगे।


प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री कंछल ने मनोनीत जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र गुप्त से अति शीघ्र रसड़ा कार्य समिति का गठन कर उसकी प्रति प्रदेश कार्यालय को भेजे जाने का निर्देश दिया है। वहीं व्यापार कल्याण समिति के संरक्षक सुरेशचंद जायसवाल, अध्यक्ष मु. यूनुस व महामंत्री विनोद शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र गुप्ता को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular