HomeUncategorizedराष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का...

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो : अंजनी कुमार तिवारी

बलिया। रसड़ा गुरुवार को किसान बालिका इंटर कॉलेज, सिलहटा, रसड़ा बलिया में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कैंप कमांडेंट कर्नल सुधीर टोकस एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।


दिनांक 21 मई 2026 से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 450 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करेंगे। शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इस अवसर पर सूबेदार मेजर रामराज सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सत्यपाल सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट वीपी सिंह, लेफ्टिनेंट शिवदत्त यादव, जूनियर डिवीजन के एएनओ सेकंड ऑफिसर कुमार बृजेश, सीटीओ आरके सिंह सहित समस्त पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular