HomeUncategorizedचोरी के ट्रक के साथ 02 नफर अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस...

चोरी के ट्रक के साथ 02 नफर अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 19.05.2026 को खनन विभाग द्वारा सीज किये गए ट्रक को चोरी कर ले जाने वाले 02 अभियुक्तगण 1. राजीव रंजन यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम बहरीपुर थाना सिगरा मऊ जनपद जौनपुर उम्र 28 वर्ष, 2. राशिद अली पुत्र स्व०साजिद अली निवासी सरकैण्डेडीर थाना थम्मौर जनपद सुल्तानपुर उम्र 25 वर्ष को हनुमत ट्रेडर्स के पास थाना क्षेत्र करोदी कला जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी गया ट्रक संख्या BR24GD6079 बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0124/2026, धारा- 305, 317 (2) बीएनएस थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

घटनाक्रम का विवरण

  • दिनांक 19.05.2026 को सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक- 17/05/2026 को एक अदद ट्रक संख्या BR24GD6079 जिस पर मौरंग लोड थी खनन विभाग द्वारा दाखिल किया गया था जिसे थाना के यार्ड पर खड़ा कराया गया था व चाबी जमा की गयी थी जिस ट्रक को दो लोग दूसरी चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर ट्रक की चोरी कर भाग रहे है। उपरोक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा हनुमत ट्रेडर्स के पास थाना क्षेत्र करोदी कला जनपद सुल्तानपुर से 1. राजीव रंजन यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम बहरीपुर थाना सिगरा मऊ जनपद जौनपुर उम्र 28 वर्ष, 2. राशिद अली पुत्र स्व०साजिद अली निवासी सरकैण्डेडीर थाना थम्मौर जनपद सुल्तानपुर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया कब्जे से चोरी गया ट्रक संख्या BR24GD6079 बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0124/2026, धारा-305, 317(2) बीएनएस थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः-

अभियुक्तगण पूछताछ में बता रहे है कि यह ट्रक हमलोगों का ही है राशिद अली इसे

चलाता है दिनांक 17/05/2026 को थाना रामनगर वाराणसी मे खनन विभाग ने पकड लिया था और वही हाइवे के किनारे यार्ड पर खडा करा दिया था सूचना पर मै (राजीव) अपने ट्रक के पास पहुँचा जहाँ राशिद पहले से मौजूद था हम लोगो ने दूसरी चाबी से ट्रक ले जाने का प्लान बनाया लेकिन वहाँ पुलिस की ड्यूटी थी तो हम लोग रेकी करने लगे रात्रि मे लगभग 1 बजे जब ड्यूटी वाले पीछे की तरफ चले गये तो मौका देखकर हम लोग ट्रक स्टार्ट कर वहाँ से भाग निकले हम लोगो ने सोचा कि ट्रक मे लदी मौरंग बेचकर ट्रक को कही एकांत मे खडा कर देगे और पकडे नही जाएगे मौरंग बेचने के लिये ही आये थे मौरंग उतार रहे थे लेकिन आप लोगो ने पकड़ लिया।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 19/05/2026 समय 14.30 बजे, हनुमत ट्रेडर्स के पास थाना क्षेत्र करोदी कला जनपद सुल्तानपुर।

बरामदगी का विवरण

  • एक अदद चोरी का ट्रक संख्या BR24GD6079 बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. राजीव रंजन यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी ग्राम बहरीपुर थाना सिगरा मऊ जनपद जौनपुर उम्र 28 वर्ष।
  2. राशिद अली पुत्र स्व. साजिद अली निवासी सरकैण्डेडीर थाना थम्मौर जनपद सुल्तानपुर उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि. वाराणसी।
  2. उ.नि. आदित्य कुमार राय, थाना रामनगर कमि. वाराणसी
  3. उ.नि. अनिल राजपूत, थाना रामनगर कमि. वाराणसी
  4. उ.नि. अमित कुमार त्रिपाठी, थाना रामनगर कमि. वाराणसी
  5. उ.नि. पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर कमि. वाराणसी
  6. का. शक्तिरमन पाल, थाना रामनगर कमि.वाराणसी
  7. रि.का. विक्की कुमार, थाना रामनगर कमि. वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular