चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन वाराणसी के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा ढालूवीर मस्जिद की तरफ जाने वाले आनन्द बाग की तरफ जाने वाले मार्ग थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी से दिनांक 17.05.2026 को चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहट्टा कला थाना सिकरहट्टा कला जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व कुल 2150/-रूपये बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः
दिनांक 08.04.2026 को वादी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना लक्सा पर मु0अ0सं0- 54/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम विशाल कुमार सिंह के पंजीकृत किया गया। दिनांक 17.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का ढालूवीर मस्जिद के आगे आनन्द बाग मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्ते के पास खड़ा है जो चोरी कि मोबाइल विक्रय करने कही जाने को फिराक मे है। मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्ववास कर हम पुलिस बल मुखबिर खास को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर पहुँचे तो मुखबिर दूर ही से ही इशारा कर मौके से हट बढ़ गया तत्पश्चात हम पुलिस वाले हिकमत अमली से एक बारगी दबिश देकर कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहट्टा कला थाना सिकरहट्टा कला जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष बताया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 02 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व जामा तलाशी से 2150/- रूपये बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विशाल कुमार सिंह पुत्र मुकेश कुमार सिंह निवासी सिकरहट्टा कला थाना सिकरहट्टा कला जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
- 02 एण्ड्रायड मोबाइल फोन 1. सैमसग एण्ड्रायड मोबाइल रंग काले कलर का माडल A 52 S, 2. रियल मी एण्ड्रायड मोबाइल रंग गहरा नीला व 2150/- रुपये नकद ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान:-
दिनांक 17.05.2026 को, स्थान-ढालूवीर मस्जिद के पास आनन्द बाग की तरफ जाने वाले मार्ग थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण मु0अ0सं0-54/2026 धारा- 305 (ए) बीएनएस थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –
- थानाध्यक्ष उ.नि.राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. शिवकुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
- रि. आरक्षी धीरज कुमार द्विवेदी थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
- का. रंजन कुमार कुशवाहा थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।
- रि.का. किशन कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।



