HomeUncategorizedनगपुरा ( चितबड़ागांव ) में आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर...

नगपुरा ( चितबड़ागांव ) में आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल, तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। जनपद में मंगलवार को एक आरोपी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है। पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। पुलिस मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है।
नगपुरा पश्चिम टोला में मंगलवार सुबह करीब 10:20 बजे नगपुरा चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव को पीआरबी 9097 के माध्यम से सूचना मिली थी। बताया गया कि धर्मेंद्र नामक युवक के साथ मारपीट कर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया है, जबकि मारपीट करने वाले युवक मिंटू को लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पीआरबी कर्मियों ने आरोपी मिंटू को अपने वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवक मौके पर जमा हो गए और पकड़े गए युवक को उनके हवाले करने की मांग करने लगे।


पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चितबड़ागांव, एसएचओ रसड़ा, एसओ फेफना सहित अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी युवक को सुरक्षित वहां से निकाल लिया।
आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि चितबड़ागांव थाने की सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने संभाला मोर्चा

नगपुरा। पुलिस पर पथराव की घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तैनात इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह सिंघम अंदाज में दिखाई दिए। इंस्पेक्टर योगेंद्र जनता के लिए देवेंद्र तो वहीं अपराधियों के लिए सिंघम साबित हुए हैं। अपराधी इनके नाम से ही कांप उठते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular