HomeUncategorizedदालमंडी में 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स...

दालमंडी में 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, वक्फ संपत्ति तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद…

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी: शहर के संवेदनशील दालमंडी इलाके में मंगलवार, 12 मई 2026 को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 125 साल पुराने मुसाफिरखाने पर प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुल्डोजर कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि जिस भवन पर कार्रवाई की गई, उसे वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भवन को जर्जर और विवादित बताते हुए कार्रवाई की गई, जबकि स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों ने इसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की संपत्ति बताते हुए विरोध जताया।

बुल्डोजर कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुसाफिरखाना वर्षों पुरानी पहचान रहा है और यहां दूर-दराज से आने वाले लोग ठहरते थे। वहीं प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है और पहले से नोटिस जारी किया गया था।

फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बुलडोजर चलने के बाद मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular