HomeUncategorizedरसड़ा में तनिष्का ज्वेलर्स का हुआ भव्य उद्घाटन, पूर्व चेयरमैन ने काटा...

रसड़ा में तनिष्का ज्वेलर्स का हुआ भव्य उद्घाटन, पूर्व चेयरमैन ने काटा फीता , महंत जी ने ज्वेलर्स व आभूषणों की कि सराहना

रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा कस्बा गाँधी मार्ग स्थित फर्म तनिष्का ज्वेलर्स का बुधवार को रसड़ा पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व चेयरमैन ने प्रोपराइटर किशन जी सोनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तनिष्का ज्वेलर्स के खुलने से लोगों को सोने – चांदी के जेवरात खरीदने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किशन जी सोनी ने बताया कि मेरे ज्वेलर्स की दुकान में हॉलमार्क की ज्वेलरी बिकती है। आभूषण की गुणवत्ता व शुद्धता हमारी दुकान की पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेरे दुकान में चांदी व सोने के आभूषणों के अलावा ब्रह्मांड व नक्षत्र ब्रांड के डायमंड भी उपलब्ध हैं। सभी आभूषणों में हॉलमार्क अवश्य रहता है।


वहीं ज्वेलर्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी ने ज्वेलर्स का अवलोकन कर ज्वेलर्स की भव्यता सहित आभूषणों की सराहना की। ज्वेलर्स के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों ने खरीदारी भी की। इस मौक़े पर अविनाश सोनी, निर्मल कुमार पाण्डेय ( सभासद), राजेश सोनी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रोपराइटर किशन जी सोनी ने किया अतिथियों का सम्मान

रसड़ा। तनिष्क ज्वेलर्स के उद्घाटन समारोह में शिरकत किए पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी सहित स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी को प्रोपराइटर किशनजी सोनी ने अंग वस्त्रम व फूल – मालाओं से लादकर उनका भव्य व शानदार स्वागत अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular