रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नथूपुर गांव में एक बेटे ने मामूली विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना बुधवार सुबह सामने आई, जब सांवरा-हजौली मुख्य मार्ग पर झाड़ियों में एक वृद्ध का शव मिला। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी 60 वर्षीय महेंद्र चौहान के रूप में हुई। ग्रामीणों ने खेतों में काम करते समय शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र चौहान ने अपनी बेटी को दो बोरी गेहूं दिए थे। इसी बात से उनका बेटा पप्पू चौहान नाराज हो गया। इसी नाराजगी के चलते पप्पू ने अपने पिता की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
हमले में बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी पप्पू ने बुरी तरह घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर रसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी पप्पू चौहान को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

इस घटना के बाद से नथूपुर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस टीम मामले के त्वरित खुलासे और आरोपी बेटे पप्पू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है



