HomeUncategorizedBHU-CHS में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी: 20 फरवरी को अप्लाई होगा फॉर्म,...

BHU-CHS में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी: 20 फरवरी को अप्लाई होगा फॉर्म, 12 अप्रैल को जारी होगी ई-लॉटरी की सूची

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी । बीएचयू के स्कूलों में सत्र 2026-27 में दाखिले की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो रही है। सेंट्रल हिंदू स्कूल के कक्षा नर्सरी, छह, नौ और 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।

बीएचयू की ओर से कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल के अलावा कमच्छा और राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा मिर्जापुर में सेंट्रल हिंदू स्कूल का संचालन हो रहा है। रणवीर संस्कृत विद्यालय का संचालन भी हो रहा है।

इन विद्यालयों में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश आवेदन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसके तहत सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बालवाटिका-2 में एलकेजी में दाखिला होगा। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और बॉयज स्कूल में कक्षा छह, नौ और 11वीं में प्रवेश होगा।

सेंट्रल हिंदू स्कूल बरकछा के बालवाटिका-3 में नर्सरी और रणवीर संस्कृत विद्यालय कमच्छा में कक्षा एक में दाखिले होंगे। ऑनलाइन आवेदन संबंधी सभी जानकारी 20 फरवरी से 20 मार्च तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.bhuonline.in पर उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular