HomeUncategorizedवाराणसी में टीचर ने किया छात्रा के साथ छेड़-छाड़: फेल करने की...

वाराणसी में टीचर ने किया छात्रा के साथ छेड़-छाड़: फेल करने की धमकी दे करता था शोषण, पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी। के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी छात्रा के साथ उसी के स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने परिजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में बच्ची कक्षा 8 की छात्रा है और उसी स्कूल का मोरल साइंस और जीके पढ़ने वाला टीचर उसके साथ कुछ दिन पूर्व से अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने जब स्कूल में ही विरोध किया तो उसने उसे फेल करने की धमकी दी ।

फेल की बात सुनकर छात्रा घबरा गई और उसके गंदे करतूत को अपने परिजनों को नहीं बताया। अध्यापक का मन इतना बढ़ गया कि वह रविवार की देर रात 1:00 बजे छात्रा के मोबाइल पर मैसेज कर उसे घर के नीचे बाउंड्री वॉल में बुलाया, छात्रा शौच के बहाने बाउंड्री में आई जहां टीचर ने उसके साथ उसका मुंह दबा कर अश्लील हरकतें शुरू की । छात्रा ने जोर जोर शोर कर के इसका विरोध किया । छात्रा का आवाज सुन कर परिजन उठे और टॉर्च जलाया तो एक युवक भागता हुआ दिखा। जिसके बाद छात्रा ने सारी बात रो रो कर अपने मां को बताई । छात्रा के पिता मिर्जामुराद थाने पहुंचकर आरोपी टीचर के खिलाफ तहरीर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular