चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश कुमार वलेचा

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय , श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में ई रिक्शा की छिनैती में वांछित अभियुक्त 01 अदद छीने गए ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
आशुतोष पासवान पुत्र जय नाथ पासवान निवासी हाल पता पंचकोशी सब्जी मंडी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 424/2025 धारा 191(2),351(3),352,304(2),132,221,121(1),121(2) ,317(2) बीएनएस थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 10/12/2025 समय 00.45 बजे व स्थान पंचकोशी सब्जी मंडी पर आशुतोष पासवान का घर थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी ।
बरामद सम्पत्ति का विवरण
01 अदद ई रिक्शा
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22/07/2025 को अभियुक्त आशुतोष पासवान उपरोक्त जो वादी मुकदमा के ई रिक्शा का ड्राईवर था , के द्वारा वादी मुकदमा का पुलिस द्वारा सीज किया गया ई रिक्शा यातायात लाईन में अपने साथियों के साथ घुसकर जबरदस्ती ले जाने गया जिसपर वादी मुकदमा द्वारा अभियोग उपरोक्त पंजीकृत कराया गया , जिसके पश्चात से ही पुलिस द्वारा माल व मुलजिम की तलाश की जा रही थी । आज दिनांक 10.12.25 को वादी की निशानदेही पर अभियुक्त आशुतोष पासवान उपरोक्त के घर छीने गए ई रिक्शा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
- शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ,
- उ0नि0 आशुतोष त्रिपाठी
- उ0नि0 श्री प्रवेश कुंतल,
- उ0नि0 अभिषेक सिंह
- का0 नागेन्द्र कुमार ।



