HomeUncategorizedपूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और पत्नी पर वाराणसी में FIR दर्ज :...

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और पत्नी पर वाराणसी में FIR दर्ज : भाजपा नेता अंबरीश सिंह भोला ने आईपीएस पर दर्ज कराया केस

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : नवीन लालवानी

वाराणसी। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ वाराणसी के अंबरीश सिंह भोला ने एफआईआर दर्ज कराई है। अंबरीश सिंह भोला ने चौक थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वो सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी छवि धूमिल करने के लिए पूर्व आईपीएस ने अपने एक्स हैंडल पर आपत्तिजनक और झूठा आरोप लगाया है।

इस संबंध में चौक थाने में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

दर्ज FIR में यह आरोप

चौक थाने में तहरीर देते हुए अंबरीश सिंह भोला ने बताया-अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस ने अपने एक्स हैंडल @amitabhthakur से 30 नवंबर को एक लेटर पोस्ट किया। जिसमें नूतन ठाकुर का एक तरफ नाम लिखा है। दोनों के नाम के नीचे अध्यक्ष और महासचिव आजाद अधिकार सेना लिखा है।

इस लेटर के साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। जिसमें मेरे खिलाफ कथित रूप से आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता का झूठा और मनगढंत आरोप लगाया है। जिससे मेरी छवि धूमिल हुई है। ऐसे में हमने एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है।

मंत्री के खिलाफ भी बेबुनियाद आरोप

अंबरीश ने कहा – अमिताभ ठाकुर ने इस लेटर और वीडियो को अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी प्रेषित किया जिसे लोगों ने पढ़ा। इससे मेरी छवि समाज में धूमिल हुई है। साथ ही अमिताभ ठाकुर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि राज्य के एक मंत्री के विरुद्ध भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। ऐसे में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अमिताभ और नूतन ठाकुर के ऊपर कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया अंबरीश सिंह भोला की तहरीर पर बीएनएस की धारा 196, 229, 356 (2), और 356 (3) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular