HomeUncategorizedरसड़ा राघोपुर में डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर

रसड़ा राघोपुर में डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया: रसड़ा– नगरा मार्ग के राघोपुर के समीप शनिवार को शाम सड़क के किनारे खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रसड़ा के डेहरी ग्रामवासी तथा आयुर्वेद चिकित्सालय रसड़ा में कार्यरत कर्मचारी धर्मेंद्र राम अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ नगरा से लौट रहे थे

तभी अचानक उनकी वाइक डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular