चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित हरिशचन्द्र पार्क के गेट के पास दिनांक 07.11. 2025 को 03 नफर जुआरियों जुआ खेलते हुए मौके से पकड लिया गया। जिनके कब्जे से कुल 1350/- रुपये तथा 52 अदद तास के पत्ते बरामद हुए। बरामदगी व गिरफ्तारी के बाबत थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 226/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

घटना का विवरणः-
दिनाँक 07/11/2025 को मुखबिर की सूचना पर हरिशचन्द्र पार्क के गेट के पास जुआ खेलने की सूचना बरामद किया गया।
विवरण पूछताछः
गिरफ्तार शुदा तीनों व्यक्तियों से जुआ खेलने व उनके पास से बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पूछा गया तो तीनों व्यक्तियो ने एक स्वर मे बताया कि हम लोग तास के पत्तो से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-226/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण-
- अन्नू उर्फ सूरज पटेल पुत्र अशोक पटेल निवासी काशी राम आवास ब्लाक नम्बर 10 मकान नम्बर 89 शिवपुर थाना शिवपुर वाराणसी उम्र 28 वर्ष
- धीरज कुमार केशरी पुत्र स्व० मोतीलाल केशरी निवासी एस. 19/11 मिण्ट हाउस वरुणा पुल थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 39 वर्ष
- संतोष शाह पुत्र अवधेश शाह निवासी महनार इस्हाकपुर थाना महनार जनपद वैशाली बिहार उम्र 41 वर्ष
विवरण बरामदगीः –
- माल फड़ 1350/- रुपये
- 52 अदद तास के पत्ते
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्रभारी निरीक्षक श्री दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
- उ0नि0 प्रिंस तिवारी, चौकी प्रभारी अमियामण्डी, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
- उ0नि0 विजय यादव, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- का0 विकेश कुमार, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।



