HomeUncategorizedलापता भाजपा बूथ अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, इलाके में बवाल

लापता भाजपा बूथ अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, इलाके में बवाल

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

हरदोई। जिले में नौ दिन से लापता भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ गौरीशंकर (33) का शव शुक्रवार सुबह तालाब में बरामद हुआ। शव जलकुंभी में फंसा था और पूरी तरह सड़ चुका है। घटना शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के निहालगंज गांव की है।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकालने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण बाहर नहीं निकाला जा सका। पति की मौत की खबर सुनते ही शैलेंद्र की पत्नी ने आक्रोश में कोतवाल की वर्दी नोच डाली। हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई और एसपी भी वहां पहुंच गए।
21 अगस्त को शैलेंद्र की बीयर की दुकान पर कुछ युवकों से मारपीट हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद से वह लापता थे। परिजनों ने अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस बीयर बार में विवाद हुआ था, वहां से करीब एक किलोमीटर दूर उनका शव मिला है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular