यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : रोहित चौरसिया

बनारस। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उगापुर गांव में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में पानी से भरे खड़ंजे के किनारे शव देखा।
मृतक की पहचान उगापुर निवासी सूबेदार पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र राकेश पांडेय के रूप में हुई। राकेश का घर रेलवे लाइन से 500 मीटर दूर स्थित है। वह रोज सुबह मार्कण्डेय महादेव धाम स्नान और दर्शन के लिए जाते थे। 27 अगस्त की सुबह भी वह घर से निकले, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे।
प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के अनुसार, राकेश शराब के आदी थे। उनका मानना है कि नशे की हालत में गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के भाई वीरेंद्र पांडेय ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक हत्या के आरोपी से चल रहे मुकदमे के कारण परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। वीरेंद्र का आरोप है कि राकेश की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।



