HomeUncategorizedमॉरीशस PM विजिट की तैयारियां परखने आज आएंगे सीएम योगी: काशी में...

मॉरीशस PM विजिट की तैयारियां परखने आज आएंगे सीएम योगी: काशी में पीएम मोदी के साथ डॉ. नवीनचंद्र से होगी वार्ता

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : रोहित गुप्ता

बनारस। वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। सीएम योगी मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी विजिट की तैयारियां परखेंगे। PM नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर भी इंतजाम जानेंगे। जन्मदिन से पहले पीएम काशी को मिलने पर तोहफों पर भी चर्चा करेंगे। वहीं कार्यक्रम को फाइनल टच करेंगे।

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति जानेंगे और उन्हें पूरा करने पर चर्चा करेंगे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात तक होटल ताज का निरीक्षण भी किया। सीपी ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था भी तय की।

मुख्यमंत्री योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा बाढ़ राहत शिविर में जाएंगे। जहां पर अस्थायी रूप से रखे गए लोगों का हाल जानेंगे। शुक्रवार को विशेष विमान से बाबतपुर पहुंचकर सीएम काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10-11 सितंबर को काशी में रहेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितम्बर को ढाई से तीन घंटे बनारस में रहेंगे। उनका दौरा लगभग तय है। मोदी इस बीच नवीनचंद्र के बीच स्वदेशी उत्पादों की मार्केटिंग भी करेंगे।

तीसरी जीत के बाद पीएम मोदी का यह चौथा काशी दौरा होगा, वहीं मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम पहली बार काशी आएंगे। दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय विकास को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। इसके अलावा मॉरीशस के पीएम और भारत के पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। सारनाथ जाने का भी कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारत-मॉरीशस के रिश्तों को नई ऊंचाई देंगे। द्विपक्षीय वार्ता होटल ताज गंगेज के दरबार हॉल में होगी। मोदी यहां मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ संवाद करेंगे। जिसमें दोनों देशों के बीच पारम्परिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही आर्थिक और पर्यटन के मुद्दों पर निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

इसके लिए ताज होटल में वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के जीआई और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री इन उत्पादों को अपनी अर्थ व्यवस्था को रीढ़ मानते हैं और इनको मजबूत करने का उन्होंने काशी से ही आह्वान किया है।

पीएम मोदी ने दिया था रामगुलाम को न्योता

जून 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण भी दिया था। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई और इसके लिए सितंबर को भारत दौरा तय किया। दोनों नेताओं के बीच भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अनूठे संबंधों पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular